Add

Showing posts with label Website & Blogging. Show all posts
Showing posts with label Website & Blogging. Show all posts

Thursday, August 23, 2018

Sessions Rebukes Trump With Vow Justice Department Won't Be Swayed By Politics

Sessions Rebukes Trump With Vow Justice Department Won't Be Swayed By Politics

Attorney General Jeff Sessions fired back at President Trump Thursday after more criticism about his handling of the Justice Department.

Attorney General Jeff Sessions answered needling by President Trump on Thursday with a vow that as long as he runs the Justice Department, it won't be swayed by politics.
Sessions' statement was a rare broadside in response to TV and Twitter criticism by Trump of the department, which he and supporters accuse of perpetuating a "witch hunt" in the Russia investigation and going soft on Democrats.
"While I am attorney general, the actions of the Department of Justice will not be improperly influenced by political considerations," Sessions said.
"I demand the highest standards, and where they are not met, I take action. However, no nation has a more talented, more dedicated group of law enforcement investigators and prosecutors than the United States."
Trump's latest complaints about Sessions — from whom he has kept an icy distance for months out of frustration about the Russia inquiry — are that the president only gave the job to the former Alabama senator because of personal loyalty in the 2016 presidential campaign.
And Sessions has never asserted himself at the Justice Department, as Trump told Fox News in an interview broadcast on Thursday.
"The Dems are very strong in the Justice Department," he said. "I put in an attorney general that never took control of the Justice Department, Jeff Sessions. Never took control of the Justice Department. And it's — it's sort of an incredible thing."
Trump has said how much he regrets appointing Sessions because the attorney general recused himself from the Russia investigation. The president was asked about speculation that Sessions may be fired after the election.
"Well, I'll tell you what, as I've said, I wanted to stay uninvolved," Trump said in the Fox interview. "But when everybody sees what's going on in the Justice Department — I always put 'Justice' now with quotes — it's a very, very sad day."
The recusal
Sessions insists he did nothing wrong in the 2016 presidential campaign but said he felt he could not be involved with an investigation of it because of the role he played.
"When you evaluate the rules, I feel like that I should not be involved investigating a campaign I had a role in," Sessions said in early March 2017.
That's why it fell to Deputy Attorney General Rod Rosenstein to appoint special counsel Robert Mueller after Trump fired former FBI Director James Comey later in the spring of 2017.
Mueller took over the FBI's investigation into the Russian attack on the 2016 election and whether Americans were involved, including people on the Trump campaign.
Sessions was an early endorser and supporter of Trump; he met a few times during 2016 with Russia's then-ambassador to the United States, but insisted to Congress he hadn't done anything nefarious.
Trump and his allies, especially Republicans on the House Judiciary Committee, have been sandblasting the FBI and Justice Department for months with complaints about "bias," abuse of power and unfairness.
The rhetoric is trickling down; when House Rep. Duncan Hunter, a California Republican, was indicted by a grand jury this week on charges of misusing campaign donations, he accused the Justice Department of what he called another baseless hit, echoing Trump.
Federal law enforcement made life uncomfortable again for the White House this week: On Tuesday, Trump's former campaign chairman Paul Manafort was convicted on tax and bank fraud charges in the Eastern District of Virginia, a case brought by Mueller's office.
The same day, Trump's former longtime personal lawyer Michael Cohen pleaded guilty to campaign finance and other violations in the Southern District of New York. Cohen's statement directly implicated Trump's role in payments that Cohen had made to keep two women silent who have said they had sexual relationships with Trump.
That case was referred to authorities in New York by the special counsel's office.
GOP senators react
Senators have so far suck by their longtime compatriot through his break with Trump; Republicans have suggested in the past that they would not be amenable to confirming another attorney general if Trump tried to fire Sessions over the Russia matter.
There are some new signs, however, that support for Sessions may be weakening.
Senate Judiciary Committee Chairman Chuck Grassley, an Iowa Republican, runs the committee that would be responsible for confirming a new attorney general. He told Bloomberg on Thursdaythat the door might now be open to hearings for a replacement.
And Trump's sometime ally Sen. Lindsey Graham, R-S.C., who also sits on the Judiciary Committee, said that he thought the president is entitled to have somebody leading the Justice Department in whom he has confidence.
Texas Republican John Cornyn, on the other hand — who both sits on the Judiciary Committee and serves as the number two leader in the overall Senate — stood by Sessions on Thursday.
"He's a quintessential Boy Scout ..." Cornyn said. "And I know this is a difficult position for him to be in but I think it would be bad for the country, it would be bad for the president, it would be bad for the Department of Justice for him to be forced out under these circumstances. So I hope he stays the course and I hope cooler heads prevail."

Monday, July 30, 2018

Repeated Uttar Pradesh Why PM Modi? बार-बार उत्तर प्रदेश क्यों आ रहे हैं पीएम मोदी?

बार-बार उत्तर प्रदेश क्यों आ रहे हैं पीएम मोदी?
Post Write By-UpendraArya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लखनऊ का दो दिवसीय दौरा पूरा किया. इससे ठीक पहले वो पांच दिवसीय विदेश यात्रा से लौटे थे.
पिछले एक महीने में मोदी कुल पांच बार उत्तर प्रदेश की यात्रा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री वाराणसी से ही सांसद भी हैं लेकिन आगामी  चुनाव और उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन की संभावना के चलते उनके दौरों के राजनीतिक मायने न निकाले जाएं, ऐसा संभव नहीं.
हालांकि इसके पहले भी उनके यूपी के लगातार दौरे होते रहे हैं लेकिन 28 जून को मगहर से शुरू हुआ यूपी यात्रा का क्रम नोएडा, बनारस, मिर्ज़ापुर, शाहजहांपुर और अब दो दिन में लगातार दो बार लखनऊ आकर थमा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथइमेज कॉपीरइट@NARENDRAMODI/TWITTER

चुनाव के मूड में मोदी!

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में हर महीने प्रधानमंत्री की कम से कम एक या दो सभाएं यूपी में होंगी. जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री की इन यात्राओं ने ये साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनाव अभी भले दूर हों लेकिन वो चुनावी मूड में आ गए हैं.
प्रधानमंत्री की इन यात्राओं का मक़सद भले ही संतों की समाधि पर जाना या फिर परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करना रहा हो, लेकिन उनके भाषणों में चुनावी भाषणों का तेवर साफ़ दिखाई देता है. मगहर से लेकर लखनऊ तक में उन्होंने कोई ऐसी सभा नहीं की जिसमें कांग्रेस, सपा और बसपा को और पूर्व में रहीं उनकी सरकारों को आड़े हाथों न लिया हो.
हालांकि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की बार-बार हो रही इन यात्राओं को राजनीति से जोड़कर नहीं देखती. पार्टी प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी कहते हैं, "यूपी ने बीजेपी को और प्रधानमंत्री को बहुत कुछ दिया है, यहां की जनता उन्हें बार-बार बुलाती है, उनको यहां से लगाव है, इसलिए अक़्सर आते हैं. इसमें राजनीति देखना ठीक नहीं है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइकइमेज कॉपीरइटSAMIRATMAJ MISHRA

विपक्षी गठबंधन ने पेश की चुनौती

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को उत्तर प्रदेश में 80 में से 71 सीटें मिली थीं और दो सीटों पर उसकी सहयोगी अपना दल ने चुनाव जीता था.
पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था लेकिन उसके बाद हुए तीन लोकसभा उपचुनावों में पार्टी की ज़बर्दस्त हार हुई और इस हार के पीछे सपा-बसपा गठबंधन मुख्य वजह रही है.
वहीं अब इस गठबंधन में कांग्रेस के भी शामिल होने की पूरी संभावना है और जानकारों के मुताबिक गठबंधन की स्थिति में बीजेपी के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.
वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान प्रधानमंत्री की लगातार यात्राओं को इसी से जोड़कर देखते हैं, "यूपी में बीजेपी और नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. उन्हें आगामी चुनाव में 71 सीटें तो वैसे भी नहीं मिलने वाली हैं लेकिन यदि 71 से ये आंकड़ा 30-35 पर भी आ गया तो इनके लिए मुसीबत हो जाएगी. गठबंधन होने की स्थिति में यही होने की पूरी आशंका है. इसलिए प्रधानमंत्री ख़ुद को बार-बार यूपी का दिखाने की कोशिश कर रहे हैं."
नरेंद्र मोदीइमेज कॉपीरइटREUTERS

मोदी के भरोसे बीजेपी

शनिवार और रविवार की दो दिवसीय लखनऊ यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी लखनऊ में रुके नहीं बल्कि वापस दिल्ली चले गए और अगले दिन फिर लखनऊ आए.
हालांकि बताया गया कि पहले उनका लखनऊ में ही रुकने का कार्यक्रम था लेकिन बाद में ये बदल दिया गया.
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम पर ये कहकर चुटकी ली कि 'उन्हें पता है कि यूपी में ज़्यादा समय देने से कुछ नहीं मिलने वाला.'
प्रधानमंत्री यूपी में भले ही एक महीने के भीतर छह बार आए हों लेकिन राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में भी उनकी ये सक्रियता नहीं दिख रही है. राजनीतिक पर्यवेक्षक इसके पीछे महागठबंधन की संभावना के अलावा उत्तर प्रदेश के राजनीतिक महत्व और बीजेपी में विकल्पहीनता को देखते हैं.
शरत प्रधान कहते हैं कि बीजेपी में नरेंद्र मोदी ऐसे वटवृक्ष की तरह स्थापित हो गए हैं जिसके नीचे दूसरा कोई आगे बढ़ ही नहीं सकता है. उनके मुताबिक, यही बीजेपी के लिए फ़ायदे वाली भी बात है और नुक़सान वाली भी.
नरेंद्र मोदी के समर्थकइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES

वोटरों को साधने की कोशिश

पिछले एक महीने के भीतर नरेंद्र मोदी के यूपी दौरों पर एक नज़र डालें तो ये सभी कार्यक्रम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुए हैं और इनके ज़रिए उन्होंने आधी से ज़्यादा लोकसभा सीटों को कवर कर लिया है.
यही नहीं, इन यात्राओं के ज़रिए जातीय समीकरणों को भी साधने की ज़बर्दस्त कोशिश की गई है और सरकार की विकास की छवि को गढ़ने और उसे लोगों तक पहुंचाने का भी भरसक प्रयास हो रहा है.
मगहर में मोदी ने जहां दलितों और पिछड़ों को साधने की कोशिश की तो उसके बाद नोएडा में सैमसंग कंपनी का उद्घाटन किया और सरकार की विकास की छवि को पुख़्ता करने की कोशिश की. ये अलग बात है कि इस कंपनी की शुरुआत भी दूसरी योजनाओं की तरह पिछली सरकारों के ही समय में हुई थी.
आज़मगढ़ और मिर्ज़ापुर के ज़रिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पुराने गढ़ में अपनी पैठ बनाने की कोशिश हुई तो शाहजहांपुर से सीधे समाजवादी परिवार यानी मुलायम-अखिलेश के गढ़ को चुनौती दी गई.
मायावती और अखिलेश यादवइमेज कॉपीरइटGETTY IMAGES/SAMAJWADI PARTY

उपचुनावों ने दिया संकेत

चूंकि पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी-रायबरेली के अलावा इटावा-मैनपुरी का यही इलाक़ा था जहां की चार सीटें बीजेपी के हाथ से निकल गई थीं.
जानकारों का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को क़रीब 42 प्रतिशत वोट मिले थे लेकिन यदि सपा-बसपा-कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल के वोट प्रतिशत को जोड़ दिया जाए तो ये बीजेपी से क़रीब आठ प्रतिशत ज़्यादा बैठता है.
वोटों का ये प्रतिशत निश्चित तौर पर सीटों में भी बदलाव लाएगा, ये उपचुनावों से साफ़ हो चुका है.
शरत प्रधान कहते हैं कि ज़ाहिर है, ऐसी स्थिति में पार्टी अपने एकमात्र प्रचारक को लगातार यूपी के दौरे कराती रहेगी ताकि वो हर क़ीमत पर महागठबंधन से लड़ने की स्थिति में रहे.
अखिलेश यादव और राहुल गांधीइमेज कॉपीरइटREUTERS

चुनाव तक इंतज़ार

वहीं दूसरी ओर गठबंधन की स्थिति भी अभी तक स्पष्ट नहीं है.
बताया जा रहा है कि गठबंधन का स्वरूप तो तय हो चुका है लेकिन इसमें शामिल दल रणनीति के तहत इसका एलान अभी नहीं कर रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "सीट बँटवारे का नब्बे प्रतिशत काम हो चुका है लेकिन इसकी घोषणा चुनाव की घोषणा से पहले नहीं होगी. गठबंधन में शामिल पार्टियों को भी ये संकेत दे दिया गया है कि कहां उन्हें लड़ना है और कहां लड़ाना है."
वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान भी मानते हैं कि गठबंधन में शामिल पार्टियां रणनीति के तहत इन बातों को सार्वजनिक नहीं कर रही हैं लेकिन उनके मुताबिक इसके पीछे कुछ और भी कारण हैं, "सपा और बसपा को पता है कि गठबंधन को पर्दे के पीछे रखने में ही अभी भलाई है, अन्यथा उनका भी वही हश्र होगा जो लालू यादव का हुआ. मायावती और मुलायम परिवार के ख़िलाफ़ सीबीआई के पास पर्याप्त सबूत हैं और पिछली सरकार के समय भी इसे लटकाए रखा गया और अभी भी ये मामला अधर में है. तब भी ये इन दलों को कब्ज़े में रखने का हथियार था और आज भी है."
शरत प्रधान कहते हैं कि गठबंधन का एलान शायद तभी हो जब सरकार सीबीआई का इस्तेमाल करने की स्थिति में न हो यानी चुनाव की घोषणा के बाद. बहरहाल, चुनाव अभी दूर हैं और प्रधानमंत्री की हर महीने यूपी में कम से कम एक-दो सभाएं होनी ही हैं.
जानकारों का कहना है कि बीजेपी के लिए यूपी में महागठबंधन तो चुनौती है ही, ज़्यादा यात्राओं के ज़रिए प्रधानमंत्री को यूपी में समेट देना भी विपक्ष की रणनीतिक जीत और बीजेपी की मनोवैज्ञानिक पराजय जैसा साबित होगा.
आप चाहर तो इन्हें भी पढ़ सकते एक क्लिक करके देखे

Tuesday, July 24, 2018

UGC NET July 2018 Answer Key: CBSE ने जारी की यूजीसी नेट परीक्षा की आंसर-की, जल्द जारी होगा रिजल्ट

UGC NET July 2018 Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई यूजीसी नेट जुलाई 2018 परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जारी कर दी हैं. यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जुलाई के अंत तक घोषित किया जा सकता है.




UGC NET July 2018 Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई यूजीसी नेट 2018 उत्तर कुंजी जारी कर दी है. यूजीसी नेट परिणाम 2018 जल्द ही cbsenet.nic.in पर घोषित किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई इस सप्ताह यूजीसी नेट जुलाई 2018 के परिणाम 31 जुलाई जारी कर देगा.
सीबीएसई के द्वारा पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार अगस्त के चौथे सप्ताह में यूजीसी नेट 2018 जुलाई परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम सितंबर 2018 में जारी किए जाने थे. रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को यूजीसी नेट परीक्षा शिफ्ट के कारण सीबीएसई ने परीक्षा की आंसर-की और परिणाम जारी करने में तेजी दिखाई है.

सीबीएसई और एआईसीटीई द्वारा आयोजित परीक्षाएं एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) को आधिकारिक तौर पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी. यूजीसी नेट 2018 के लिए परीक्षाएं भी एनटीए द्वारा आयोजित की जाएंगी और पहली परीक्षा दिसंबर महीने में निर्धारित की जाएगी. यूजीसी नेट दिसंबर 2018 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 1 सितंबर 2018 को जारी किए जाएंगे. सीबीएसई जुलाई की परीक्षाओं के लिए जुलाई के अंत तक परिणाम घोषित कर सकता है.
बता दें कि यूजीसी नेट जुलाई 2018 की परीक्षा के लिए 11, 48, 235 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हुए थे. परीक्षा 2082 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 2864 पर्यवेक्षकों और 675 बोर्ड अधिकारियों को नियुक्त किया गया था.

Monday, July 23, 2018

66 Year latter why cutour nail sredhar chilal / 66 साल के बाद श्रीधर ने क्यों कटवाए नाखून?

Akhir kar kyo badaye the itane bade nakhun kya raj tha jo itana bada nakhun badaya tha chaliye is video me jante hai ki koun hai ye insan jisane itana bada nakhun badaya hai our aakhire kar ant me katava kyo diya kya tha reasen

एक रोडवेज़ बस के बराबर लंबे नाखून, जिन्हें अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में चल रही एक प्रदर्शनी में रखा गया है.
इनका वास्ता है 82 वर्ष के श्रीधर चिल्लाल से, जिन्होंने 66 साल तक (1952 से लेकर अब तक) इन्हें बढ़ने दिया.
17 नवंबर 2014 में सबसे लंबे नाखूनों के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया.
इस दौरान वो अपने सीधे हाथ के नाखूनों को काटते रहे ताकि रोज़मर्रा के काम करने में उन्हें परेशानी न हो.
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, जब आख़िरी बार श्रीधर के नाखूनों का माप लिया गया था तब उनकी लंबाई 909.6 सेंटीमीटर थी.

इमेज कॉपीरइटREUTERS

अब श्रीधर ने अपने उल्टे हाथ के नाखून कटवा दिए हैं. इन्हें अमरीका में न्यूयॉर्क के रिप्लीज़ बिलीव इट ऑर नॉट म्यूज़ियम में रखा गया है.
इतने लंबे वक़्त तक नाखून नहीं काटने और नाखूनों के भारी वज़न के कारण श्रीधर के बाएँ हाथ में कई तरह की परेशानियाँ हैं.
महाराष्ट्र के पुणे से ताल्लुक रखने वाले श्रीधर अब अपनी उंगलियाँ नहीं चला पाते और अपने हाथ को खोल नहीं पाते हैं.
66 साल में लंबाई के साथ-साथ नाखूनों की मोटाई भी काफ़ी बढ़ गयी थी. श्रीधर के नाखूनों को काटने के लिए लोहा काटने में इस्तेमाल होने वाली एक छोटी मशीन का प्रयोग करना पड़ा.
साल 2015 में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की एक टीम ने श्रीधर का इंटरव्यू किया था. उस वक़्त उन्होंने कहा था, "मेरे नाखून बेहद नाज़ुक हैं. इनका बहुत ध्यान रखना पड़ता है. ख़ासकर रात में सोते वक़्त."

Shridharइमेज कॉपीरइटRIPLEY'S; REUTERS

क्यों बढ़ने दिए नाखून?

अमरीका के इस म्यूज़ियम में रखे अपने नाखूनों की श्रीधर चिल्लाल प्रशंसा करते हैं.
लेकिन बड़ा सवाल है कि 66 साल तक उन्होंने नाखून क्यों नहीं काटे और क्यों उन्हें इतना बढ़ने दिया?
इसके जवाब में श्रीधर चिल्लाल कहते हैं, "ये एक पुरानी कहानी है. उस वक़्त मैं 14 साल का था. मैं और मेरा दोस्त स्कूल में खेल रहे थे. हमारे एक टीचर थे जिन्होंने किसी सांस्कृतिक कारण से हाथ की सबसे छोटी उंगली का नाखून बढ़ा रखा था. मैं खेलते वक़्त उनसे जाकर टकराया और उनका वो नाखून टूट गया. उस बात पर वो बहुत नाराज़ हुए. लेकिन मन ही मन हमने ये प्रण कर लिया कि उनसे बड़ा नाखून रखकर दिखाना है."

Shridharइमेज कॉपीरइटREUTERS

नाखून कटवाकर कैसा लगा?

इतने लंबे वक़्त के बाद नाखूनों को कटवाकर उन्हें कैसा लगा? इसपर वो कहते हैं, "मैंने हमेशा अपने नाखूनों का विशेष ख़्याल रखा. नाखून बेहद नाज़ुक होते हैं. मैंने उनके साथ 66 साल बिताए. जब मैंने उन्हें काटने के बारे में सोचा, तो मेरे लिए ये एक कड़ा फ़ैसला था."
श्रीधर चिल्लाल कहते हैं कि न्यूयॉर्क के रिप्लीज़ बिलीव इट ऑर नॉट म्यूज़ियम ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि वो उनके नाखूनों को संभाल कर रखेंगे.
श्रीधर कहते हैं, "मुझे विश्वास है कि नाखून काटने का मेरा फ़ैसला सही साबित होगा. लोग उन्हें वहाँ जाकर देख सकेंगे."